• कोरोना वायरस का पहला मामला हुबेई प्रांत सामने आया था, वुहान एपिसेंटर बना 
  • वुहान शहर की एक करोड़ 10 लाख की आबादी पिछले 23 जनवरी से घरों में बंद थी 
  • बुधवार को लॉकडाउन हटा तो लोग घरों के बाहर निकले, बाजार पहुंचे

वुहान. दुनिया में कोरोना वायरस के एपिसेंटर रहे चीन के वुहान में बुधवार को कुछ शर्तों के साथ 76 दिन बाद लॉकडाउन हटा लिया गया। इस नई सुबह का पूरे शहर ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। शहर की इमारतों को लाइटिंग से सजाया गया। कुछ इमारतों पर देर रात 12 बजे से पहले लॉकडाउन खत्म होने की उल्टी गिनती शुरू की गई। वहीं, हजारों की तादाद में लोगों ने वुहान को छोड़ दिया। यात्रा प्रतिबंध हटने के बाद हजारों की संख्या में सड़क, हवाई और रेल मार्ग से लोग वुहान से बाहर जाते देखे गए। 

चीन की नेशनल रेल सर्विस ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि 55 हजार लोग बुधवार को वुहान से निकलेंगे। बताया जा रहा है कि शहर के अंदर अभी भी कोरोना को रोकने के लिए बेहद सख्‍त पाबंदियां लगी हुई हैं। अधिकारी अभी भी लोगों से कह रहे हैं कि अगर बहुत जरूरी हों, तभी घरों से निकलें। हालांकि, कंपनियां अपने कर्मचारियों को काम पर बुला रही हैं।

हाइवे टोल स्टेशन, वुहान 

वुहान के हाइवे टोल स्टेशन का यह फोटो मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात का है। वुहान से लॉकडाउन हटते ही हजारों की तादाद में लोग अपनी कार और वाहनों से शहर से बाहर जाते देखे गए।

रेलवे स्टेशन, वुहान 

लॉकडाउन हटने के बाद बड़ी तादाद में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान यात्री कोरोना से बचाव के लिए अभी भी एहतियाती कदम उठाते देखे गए। कई लोग हैजमैट सूट पहने नजर आए। 

मेट्रो ट्रेन, वुहान

वुहान में बुधवार को रेल सर्विस भी बहाल हुई। यह फोटो पहली हाई स्पीड ट्रेन का है। जब ट्रेन चली तो स्टाफ ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। 

इंटरनेशन एयरपोर्ट, वुहान

लॉकडाउन हटने के बाद वुहान में हवाई सेवा भी शुरू हुई। बुधवार सुबह चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की फ्लाइट ने पहली उड़ान भरी। पायलट ने खुशी में लोगों को गुडबॉय कहा। 

फैक्ट्री में काम शुरू

वुहान के डोंगफेंग होंडा फैक्ट्री में काम शुरू हुआ। कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को काम पर लौटने की अपील की थी। 

बाजार भी खुले

लॉकडाउन हटने के बाद बुधवार को वुहान के कुछ जगह बाजार भी खुले। यह फोटो एक सैलून का है। यहां के कर्मचारी ने बाल काटते वक्त हैजमैट सूट और फेस मास्क पहना। 
यह फोटो वुहान के फिश बाजार का। बुधवार सुबह लोग यहां खरीदारी करने पहुंचे। इस बाजार को 28 मार्च को आंशिक रूप से खोला गया था। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *