घोड़ाड़ोगरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा उत्थान एवं जन जागरण समिति घोड़ाडोंगरी द्वारा ग्राम सालीढाना में फलदार पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर संस्था मार्गदर्शक ओंकार सिंह राजपूत, अध्यक्ष राहुल वर्मा ,उपाध्यक्ष राजेश धुर्वे,कोषाध्यक्ष संतोष इवने, सचिव संतोष हनोते, सहसचिव किशोर इवने,अमरु धुर्वे ,चंद्रशेखर बडगुजर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ओंकार सिंह राजपूत ने बताया की पेड़ों के बिना धरती पर स्वच्छ वातावरण का होना नामुमकिन है पेड़ मनुष्य को ऑक्सीजन तथा स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।