सारनी। सारणी भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में किया वृक्षारोपण का कार्यक्रम जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नीम का पौधा आम का पौधा एवं आंवले का पौधा लगाया एवं उसके देखभाल करने के ली जिम्मेदारी। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह ने कहाँ की संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 5 जून को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया जाता है 5 जून के लगभग भारतीय उपमहाद्वीप में मानसून कब प्रवेश हो जाता है इस दिन लगाए हुए पौधे निश्चित रूप से बढ़ते है भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य बाबला शुक्ला, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी में मंडल कार्यालय प्रांगण के अंदर वृक्षारोपण किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा आज 5 जून को *विश्व पर्यावरण दिवस* पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। और मैंने भी यह निश्चय किया है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए मे और मेरी पूरी टीम पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे हमने यह विचार किया है कि पर्यावरण संरक्षण हेतु समय-समय पर साफ सफाई स्वच्छता अभियान चलाएंगे जल संरक्षण का कार्य भी करेंगे जिससे जनमानस के साथ-साथ पशु-पक्षी भी स्वस्थ एवं सुरक्षित रहेंगे।। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता पी जे शर्मा, जिला मंत्री रंजीत सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  प्रशिक्षण विभाग कमलेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, वरिष्ठ नेता पंजाब राव बारस्कर, मंडल महामंत्री किशोर वरदे, प्रकाश शिवहरे, उपाध्यक्ष रेवाशंकर मगरदे, कृष्णा साहू, शिबू सिंह, रविंद्र देशमुख, सुनील अग्रवाल, मंडल मंत्री कुबेर डोंगरे, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी योगेश बर्डे, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री प्रकाश डेहरिया, रमेश हारोड़े, दिनेश यादव, बॉबी हैदर, अनीश, राहुल वर्मा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *