- नपा के राशन शाखा प्रभारी ने बांटे कूपन
सारनी। कोविड 19 बीमारीं को देखते हुए गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आपदा योजना के तहत राशन कूपनों का वितरण किया। सोमवार को नपा कार्यलय में राशन कार्ड शाखा प्रभारी परसराम सराठे ने वार्ड 4 के पार्षद को आपदा कूपनों का वितरण किया है। श्री सराठे ने कहा कि कोविड 19 बीमारीं की वजह से शासन ने गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आपदा कूपन दिए है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ देने के लिए प्रत्येक वार्ड में मुनादी की गई है। सभी वार्डो में रहने वाले लोगो के फार्म भरकर कूपन बनाकर दिए जा रहे है। नपा ने इस योजना का प्रचार प्रसार भी किया है। आपदा कूपन पर राशन दुकानों पर निशुल्क राशन दिया जा रहा है।