- 178 वार्डो 184 जनपद क्षेत्र सहित 140 गांवो में हुए सेवा कार्य




बैतूल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सात साल पूरे होने पर बैतूल जिले के सभी संगठनात्मक 29 मंडलो में विभिन्न सेवा कार्य हुए। पार्टी के पदाधिकारी , कार्यकर्ता, सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधियो ने ग्रामो,वार्डो में सेवा कार्य किया।कार्यकर्ताओ ने मास्क, सेनेटाईजर,अनाज का वितरण किया। बुजूर्गो को भोजन कराया,स्वच्छता एवं कोविड 19 जन जागरण किया। कार्यकर्ताओ ने सभी सेवा कार्य शासन की कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए किया। सांसद दुर्गादास उइके,विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, ने आमला नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले कोविड सेंटर का निरिक्षण कर मरीजो का हाल चाल जाना और स्वास्थ्य कर्मियो को दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा मास्क, सेनेटाईजर का भी वितरण भी किया। सांसद दुर्गादास उइके ने पाढर मंडल के ग्राम उमरवानी, मर्दवानी, बांसपानी में ग्रामीणो को टीकाकरण के लिए जागरूक किया तथा कोविड 19 नियमो का पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीणो को मास्क ,सेनेटाईजर दिए। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कोठीबाजार मंडल के मोती एवं महावीर वार्ड मे वार्डवासियो को मास्क, सैनेटाईजर का वितरण किया। साथ ही बुजूर्गो एवं खिलाडियो को मास्क एवं सेनेटाईजर दिया। पार्टी के सभी मोर्चाे के कार्यकर्ताओ ने रक्त दान शिविर लगाकर रक्तदान किया। जिले में लगभग मोर्चा कार्यकर्ताओ ने 17 युनिट रक्तदान किया। इसके अलावा विभिन्न मंडलो में कार्यकर्ताओ ने साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। मोदी सरकार के नेतृत्व में सात वर्ष पूरे होने पर रविवार को हुए सेवा कार्यो में जिला संगठन द्वारा नियुक्त नपा, नपं, जनपद पंचायतो के प्रभारियो एवं संगठन के मंडल अध्यक्षो की प्रभावी भूमिका रही। जिसमे ंनपा बैतूल प्रभारी सुधाकर पंवार, आमला विशाल बतरा, मुलताई कमलेश सिंह, सारनी अनिल सिंह ठाकुर, नपं भैसदेही सूरज राठौर, चिचोली अबिजर हुसैन, घोडाडोगरी किशोर मोहबे, शाहपुर रंजीत सिंह, आठनेर मनीष माथनकर, बैतूलबाजार नरेन्द्र गढेकर इसी तरह जनपद पंचायत बैतूल राजेन्द्र मालवीय, आठनेर देवीसिंह ठाकुर, भैसदेही विजय शुक्ला, प्रभात पटटन कृष्णा गायकी, मुलताई भगवंत रघुवंशी, आमला जगदीश पंवार, घोडाडोगरी सूर्यकांत सोनी, शाहपुर सतीश पाठा, चिचोली इंद्रपाल पुण्डे और भीमपुर में शंकर चढोकार की भूमिका प्रमुख रही। साथ ही मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा बैतूल गंज, कोठीबाजार विक्रम वैद्य, नितिन बारस्कर बैतूलग्रामीण, नीतू पटेल बडोरा, सुनील पंवार बैतूलबाजर, गोवर्धन राने आठनेर नगर, रामकिशोर देशमुख आमला नगर, यशवंत यादव आमला ग्रामीण, यदूराज रघुवंशी मोरखा, नागेन्द्र निगम सारनी नगर, मोहन मोरे सारनी ग्रामीण, राजेश मेहतो घोडाडोगरी, विजय पाल चोपना, राजेश परते पाढर, मनीष कुमरे शाहपुर, दुर्गासिंह नायक भौरा, उमेश पेठे चिचोली नगर, राजेन्द्र यादव चिचोली ग्रामीण, हनी भार्गव मुलताई नगर, राजेश हिंगवे मुलताई ग्रामीण, राजेश सोनारे प्रभात पटटन, विजय घोडकी मासोद, परसराम खाकरे दुनावा, मनीष सोलंकी भैसदेही नगर, दिनेश वागद्रे भैसदेही ग्रामीण, अनिल उइके भीमपुर, कृष्णा यादव रतनपुर, भूरा यादव दामजीपुरा और सुनील टेकपुरे आठनेर ग्रामीण की भी भूमिका सराहनीय रही।
178 वार्डो 184 जनपद क्षेत्र सहित 140 गांवो में हुए सेवा कार्य – केन्द्र की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत सरकार के सात वर्ष पूरे होने एवं दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर जिले के सभी मंडलो के कार्यकर्ताओ ने सेवा कार्य किए। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि जिले में 29 संगठनात्मक मंडल में कार्यकर्ताओ ने केन्द्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देश पर रविवार 30 मई को सेवा कार्य किए। श्री शुक्ला के अनुसार नगरीय क्षेत्र के 178 वार्डो एवं ग्रामीण क्षेत्र में 184 जनपद जोन सहित 140 से अधिक गांवो में सेवा कार्य किए गए। श्री शुक्ला ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया है।