आमला। 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत केंद सरकार के 7 वर्ष और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल “मोदी 2.0” के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी आमला द्वारा पूरे नगर समेत ग्रमीण क्षेत्र में ‘सेवा ही संगठन अभियान 2 के अंतर्गत सेवा कार्य किये गए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्या बबला शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सफल 7 वर्ष पूरे होने के अवसर को, भाजपा कार्यकर्ताओं एव पदाधिकारियो,द्वारा नगरीय क्षेत्र एव विभिन जनपद एव पंचायत कार्यक्रम प्रभारियों की उपस्थिति में शासन की कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण पालन करते हुए ,कोरोना संक्रमण की रोकथाम एव संक्रमित व्यक्ति एव परिजनों की मदद के उद्देश्य से, विभिन्न स्थानों पर सेनेटजर वितरण ,साबुन ,मास्क वितरण के साथ ,छावल में माता रेणुका मंदिर परिसर की साफ सफाई व सार्वजनिक जगहों को सेनेटाइज करने , जैसे सेवा कार्य कर मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा कार्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं जिनमे कोरोना संक्रमण पीड़ित परिवार के इलाज के लिये विश्व के सबसे बड़े स्वाथ्य बीमा योजना आयुष्मान योजना,किसान कल्याण की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना घर घर तक जल पहुंचे वाली राष्ट्रीय जलजीवन मिशन, उज्ज्वल योजना जैसी दर्जनों सफल योजनाओं के साथ ,हिंदुओं के आस्था के प्रतीक राममंदिर निर्माण अनुच्छेद 370 को हटाने सीएए,एनआरसी,समेत रक्षा सम्बंधी ऐतिहासिक फैसले एव विश्व के सबसे बड़े सफल टीकाकरणअभियान के बारे में अवगत कराया ।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आमला ने मरीजों को फल और ब्रेड व मास्क का किया वितरण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को सफल 7 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने समुदयिक स्वाथ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों को फल, ब्रेड मास्क वितरित किये।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष वसंत बाबा मकोड़े भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अबिज़र हुसैन,मण्डल अध्य्क्ष रामकिशोर देशमुख, नरेन्द्र गढेकर अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री फ़र्ज़द खान जिला उपाध्यक्ष जौहर पटेल,फरजाद खान मोर्चा अध्य्क्ष इक़बाल खान मोहमद शफ़ी मण्डल महामंत्री प्रदीप ठाकुर ,राजेश पंडोले हेमंत गुगनानी गोपेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।