सारनी। 2019 के आम चुनाव में गरीबो की कल्याणकारी योजनाओं, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के साथ-साथ एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक भी बड़े मुद्दे बने थे जनता ने एक बार फिर से पीएम मोदी पर भरोसा जताया और बीजेपी को 2019 के आम चुनाव में अकेले ही पिछली बार से 22 सीटें ज़्यादा यानि 303 लोकसभा सीटों पर जीत और भाजपा को फिर एक बर पुर्ण बहुमत मिला।
पीएम मोदी के नेतृत्व में 2019 के आम चुनाव में इतनी बड़ी जीत के बाद मोदी सरकार 2.0 ने पहले दो साल में जम्मू-कश्मीर से धारा- 370 को समाप्त कर, जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का कानून, ट्रिपल तलाक, के खिलाफ कानून और नागरिकता संशोधन बिल को संसद के दोनों सदनों से पास कराकर उन पर कानून बना कर नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दीया की विचारधारा के साथ राष्ट निर्माण को लेकर कोई समझोता नही करगे।
मोदी सरकार 2.0 के पहले साल में 70 सालों से प्रतीक्षारत राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भी सुप्रीम कोर्ट ने फैसला राम मंदिर के पक्ष में दिया. सबसे बड़ी बात यह रही कि मुद्दा मंदिर का निर्माण कार्य भी मोदी सरकार-2 पहले साल में ही शुरू हो गया है।

अब बीजेपी की विचारधारा से जुड़े दो प्रमुख मुद्दे एक समान आचार संहिता और दूसरा एनआरसी मोदी सरकार के एजेंडे में रह गए हैं उसे भी आगे आने वाले समय में लोकसभा में कानुन का रूप प्रदान किया जाएगा  तो दूसरी तरफ किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट के माध्यम से किसान सम्मान निधि के हजारों करोड़ों रुपए डायरेक्ट किसानों के खातों में जमा कराए गए साथ ही आयुष्मान योजना,नेशनल एजुकेशन पॉलिसी,कौशल विकास योजना,स्वामित्व योजना के माध्यम से देश के नागरीको का समग्र विकास करने का सार्थक प्रयास किया।
इसके अतिरिक्त मोदी सरकार 2.0 ने पहले दो साल में देश में आर्थिक सुधार की दिशा में 10 सरकारी बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने का फैसला लेने के साथ, कई बड़े आर्थिक सुधार के कदम भी उठाए हैं।
लोकल के लिए वोकल का नारा दिया और स्थानीय व्यपार की बढ़ावा देने में सफल रहे। 30 माई को  मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण हो रहे और इस दौरान देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है और अभी वर्तमान में कोरोना से प्रभावी लड़ाई जारी है जिसको पूरे विश्व द्वारा सराहा जा रहा है। कोविड के कारण प्रवासी मजदूर स्ट्रीट वेंडर और गरीब वर्ग को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ पहुचाया। कोविड की पहली लहर और दुसरी लहर पर समय रहते काबू करने का हर सम्भव प्रयास किया और कोविड की दो वैक्सीन देश के वैज्ञानिकों के प्रयासों से बनाने में सफल रहे देश के नागरीको को बचाने के लिए ऑक्सीजन एवं अन्य आवश्यक मेडिकल उपकरणों के ग्लोबल टेंडर जारी किये मोदी सरकार कि सफल विदेश नीति के कारण वैश्विक महामारी कि इस आपदा में भारत देश के साथ खड़े रहे सैकड़ों देशों से भारत के लिए मदद पहुंची।भारत सरकार ने भी आवश्यकता पड़ने पर कई देशों में अपनी दवाइयां मेडिकल उपकरण एवं कोविड वैक्सीन भेजी सुदूर क्षेत्रों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन ट्रेन चलाई पीएम केयर फंड से सैकड़ों जिलों में ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट बनाए गए कुल मिलाकर नीतिगत फैसलों से लेकर आपदा में जन हितेषी निर्णय तक केन्द की मोदी  सरकार देश का संबल बनी ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *