• वॉड 26,27,28 के विद्युत उपभोक्ता भरे विद्युत कनेक्शन के फार्म

सारनी। लंबे समय से बिजली कटौती की मार झेल रहे कोयलांचल क्षेत्र के लिए कोविड-19 की महामारी के बीच एक खुशखबरी की खबर है जिसमें कोयलांचल क्षेत्र की  विद्युत विस्तारीकरण योजना फेस 3 का कार्य पूर्ण हो चुका है जिसका जल्द ही लोर्कापण किया जाएगा जिसमे वॉड क्र.26,27,28 विद्युत उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। गौरतलब है की कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा में क्षेत्र की स्थापना से ही विद्युत आपूर्ति का कार्य वेकोली प्रबंधन द्वारा ही किया जाता था किन्तु पिछले कुछ वर्षों से लगातार सेवानिवृत्त होते कर्मचारियों के कारण वेकोली प्रबंधन द्वारा इन वार्डों में विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी गई थी जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद इन वार्डों में 6 से 10 घंटे की विद्युत आपूर्ति की जाती थी लम्बे समय बिजली कटौती के कारण वॉड वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिस पर क्षेत्र के संजीदा विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के हस्तक्षेप के बाद विद्युत विस्तारीकरण योजना फ्रेश 3 का कार्य प्रारंभ हुआ। जिसमें वॉड क्रमांक 26, 27,28 में 2,5 करोड़ की लागत से विद्युत विस्तारीकरण योजना का कार्य पूर्ण हो चुका है जिसका जल्द ही जनता के लिए लोकार्पण किया जाएगा आमला सारनी विघायक डा० योगेश पण्ड्राग्रे ने बिजली व नपा अधिकारियो से चर्चा कर  उक्त वार्ड वासियों से अपील की है कि वह विद्युत कनेक्शन हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर ले लोकार्पण के साथ ही विद्युत कनेक्शन करा चुके उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सुचारू कर दी जाएगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *