• ऑक्सीजन के लिए लगाया नीम गुल्लर का पौधा

सारनी। इच्छाशक्ति मजबूत हो तो व्यक्ति कुछ भी करने को तैयार हो जाता है पिता के प्रथम पुण्यतिथि पर सोनी परिवार के द्वारा राजडोह नदी के समीप अम्मा की गौशाला के लिए पानी की टंकी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही सारनी शहर के चुनिंदा चौक चौराहों को  चिन्हित करके वहां पर भी मवेशियों के पीने के लिए पानी की टंकी रखी गई है। इसके अलावा ऑक्सीजन का लेबल और पक्षियों को खाने के लिए फल मिल सके इसे ध्यान में रखते हुए नीम और गूलर के पौधों का रोपण भी सोनी परिवार के द्वारा किया गया है। गुल्लर के पौधों का रोपण सोनी परिवार ने वार्ड क्रमांक 8 के आंगनवाड़ी के समीप लगाए एवं पुरानी सारनी राजडोह के समीप स्थित अम्मा की गौशाला  एवं सारनी के सतना लाईन स्थित शिव मंदिर गुरुद्वारा में गौ माता के पानी पीने के लिए सीमेंट की पानी की टंकी टंकिया रखी गई है। सोनी परिवार के सदस्यों ने बताया कि आगामी समय में और भी उचित स्थानों पर गौ माता के पानी पीने के लिए टंकिया रखी जायेगी। सोनी परिवार के लोगों ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि आपके घर में किसी का भी जन्म दिवस हो या पुण्यतिथि हो ऐसे अवसर पर उनके नाम पर एक ऑक्सीजन का पौधा लगाकर क्षेत्र को हरा-भरा करने में सहयोग प्रदान करें। गौशाला में पानी की टंकी रखने एवं नीम का पौधा और गूलर का पौधा लगाते समय समाजसेवी जगदीश आहूजा,राकेश सोनी,आर एस दुबे प्रवीण सोनी,मधुकर सूर्यवंशी,बाली पंडोले, कुसुम सरला माकोडे, आशीष मदने,वासुदेव कामडे,आलोक शिवली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *