सारनी। स्वर्गीय नत्थू जी सोनी की प्रथम पुण्यतिथि पर कोरोना वैरीयस का सम्मान किया गया। राकेश सोनी मुकेश सोनी ने बताया कि हमारे पुलिस के जवान जो अपनी भरी दोपहरी मैं ड्यूटी पर तैनात है उन्हें मास्क , सैनिटाइजर , लस्सी बिस्किट के पैकेट एवं   वार्ड क्रमांक 08 में आंगनवाड़ी  कार्यकर्ताओं को भी मास्क, सैनिटाइजर , बिस्किट लस्सी के पैकेट वितरित किए गए और सफाई कर्मियों को मास्क और बिस्किट के पैकेट बांटे गए। प्रवीण सोनी देवेंद्र सोनी ने बताया कि सीएचपी में भी उचित दूरी बनाकर 200 मास्क बांटे गए, राकेश सोनी ने बताया कि यहां अभियान 1 सप्ताह चलेगा जिसमें ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाए जाएंगे और गौ माता के लिए पानी की टंकी रखी जाएगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *