बैतूल। जिला भाजपा कार्यालय में बनाए गए विजय कोविड सेंटर में कोरोना के मरीजो का निषुल्क ईलाज किया जा रहा है। मरीजो को निषुल्क आक्सीजन वाले बेड के साथ ही दवाईयां एवं भोजन भी निषुल्क प्रदान किया जा रहा है। भाजपा की इस पहल का समाज के सभी वर्ग द्वारा सराहना की जा रही है और सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है ताकि कोरोना से जारी जंग जीती जा सके। विजय कोविड सेंटर में रविवार तक 23 मरीज उपचाररत थे। इनमें 17 मरीजो को आक्सीजन सुविधा वाले बेड उपलब्ध किए गए है। शेष 6 मरीज सामान्य ईलाज ले रहे है। भाजपा की इस पहल में समाज एवं पार्टी कार्यकर्ता भी आगे आकर सहयोग दे रहे है। भाजपा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिख समाज की ओर से मंजीत सिंह साहनी ने सवा लाख रू. की दवाॅए प्रदान की है। इसके अलावा कोविड सेंटर को सुविधा जनक बनाने और मरीजो को अच्छी सेवा प्रदान करने हेतू कोआपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष विनय भावसार की ओर से चादर, तकिया कवर के 100 नग , नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार की ओर से जनरेटर सेट व टैंण्ट व्यवस्था, पाॅलीटैक्नीक कालेज प्रबंधन की ओर से 25 पलंग 18 खाली गैस सिलेन्डर , साकादेही सरपंच ओम मालवीय द्वारा नगद 51 हजार रू., भाजपा नेता अनिल बतरा ने नगद 25 हजार रू. शरद गोठी ने नगद 21 हजार रू., अनिल धोटे द्वारा 4 कूलर, राजू पंवार ने साउन्ड सिस्टम व टेण्ट की व्यवस्था की है। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया है। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *