बैतूल। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के तत्वावधान में चलाए जा रहे मैं कोरोना वालंटियर अभियान के तहत कोरोना वालंटियर बने स्वयंसेवी जिले में कोरोना संक्रमण रोकने में सहयोगी बन रहे हैं। जिले के सभी विकास खंडों में पंचायत स्तर पर कोरोना वालंटियर सक्रिय होकर प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण रोकने की चलाई जा रही मुहिम में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

जन अभियान परिषद् की जिला समन्वयक प्रिया चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों में अब यह जागरूकता आ गई है कि जनता द्वारा अब स्वयं जनता कर्फ्यू लगा कर ही संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने बताया कि विकासखंड शाहपुर की पीएचई कालोनी से जो मार्ग गया है जो कि लॉकडाउन लगने के बाद भी हाईवे जैसा चल रहा था, जिससे कोरोना की चैन टूटना संभव नहीं था, दूसरे गाँव के लोग भी इसी मार्ग से आवागमन कर रहे थे। इस बात की जानकारी एसडीएम शाहपुर को दी गई। एसडीएम की समझाइश पर ग्रामीणों द्वारा यह रास्ता आवागमन के लिए बंद किया गया।

विकासखण्ड शाहपुर के ग्राम पावरझंडा में कोरोना वालंटियर बीएसडब्ल्यू स्टूडेंट सुनील धुर्वे द्वारा पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से गांव के लोगों को दवाई की किट वितरित की जा रही है। मुलताई विकासखंड के ग्राम में नंदवोही ग्राम के लोगों के सहयोग से एवं कोरोना वालंटियर  योगेन्द परिहार के द्वारा जनता कफ्र्यू लगाया गया। ग्राम बानूर में आशा कार्यकर्ताओं एवं प्रस्फुटन समिति सदस्य  सुभाष पंवार द्वारा घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है।

विकासखंड भैंसदेही में कोरोना वालंटियर श्री ऋषि सुजाने व ग्राम के युवाओं के सहयोग से  ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिचोलीढाना के सचिव द्वारा गांव की सडक़ों पर बेवजह घूमने वालों के लिए रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है।

विकासखंड प्रभात पट्टन ग्राम कुमुदरा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के माध्यम से ग्राम में जनता कर्फ्यू लगाया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ग्राम के लोगों का कोविड टेस्ट भी कराया जा रहा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *