सारणी। आज पूरा विश्व इस वैस्विक महामारी से जूझ रहा है केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार भी इस महामारी से बचने के लिए संकल्पित है जो भी संभव हो सकता है सारे प्रयास किए जा रहे हैं। इस गंभीर महामारी से बचने का एक ही उपाय है वैक्सीन जो कि अब 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगो को लगाना शुरू होने वाली है, लेकिन इसके अलावा भी एक और महान कार्य किया जा सकता है वो है रक्तदान क्योंकि इस गंभीर महामारी के अलावा भी अनेक प्रकार की बीमारियों से आमजन त्रस्त है ऐसे समय पर ब्लड डोनेटर आसानी से नहीं मिल पा रहे हैं जिसके कारण बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को जान से हाथ धोना पड़ रहा है।इस परिस्थिति को देखते हुए  सारणी नगर एवं बैतूल जिले के सभी युवाओं से निवेदन है कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की जान बचाने में भागीदार बने। जो भी व्यक्ति ब्लड डोनेट करना चाहते हैं वह मुझसे संपर्क कर सकते हैं या आपस में ही अपनी टीम बनाकर के मुझे बता सकते हैं आगामी दिनों में सारणी क्षेत्र में भी ब्लड डोनेट कैंप लगाने का इंतजाम किया जा सकता है इस महाअभियान के साक्षी आप भी बन सकते हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *