सारनी। भाजपा कार्यालय मंडल सारणी मैं मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या एवं हिंसा के विरोध में सांकेतिक धरना दिया गया गया। धरने के द्वारा भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा की ममता बनर्जी के इशारे पर जिस तरह टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा कर रहे हैं (नरसंहार) हत्या कर रहे हैं इसका विरोध करते हुए मैं निंदा करता हूं इस अमानवीय घटना को पूरा देश देख रहा है । पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व और पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है। भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिह ने र्पाश्चम बंगाल मे हिसां को लेकर इसंकी निन्दा की और कहा की भाजपा की सरकार आसाम व पाण्डेचेरी मे भी बनी है लेकिन वहा हिसां नाम मात्र की भी नही हुई इससे साफ जाहिर होता है की ममता की सरकार भाजपा के बढ़ते जनाधार से बौखला गयी है।  धरना समाप्ति के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन भाजपा कार्यकर्ताओं को याद करते हुए जो कोरोना महामारी के चपेट में आकर इस दुनिया को अलविदा कह गए जिसमें सुनील अग्रवाल, नारायण झरबड़े, पवन चोरासे, दीपक मोहंती, सुनील साहू को श्रद्धांजलि देते हुए लिए दो मिनट का मौन धारण किया ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे, उपाध्यक्ष रेवा शंकर मगरदे, कृष्णा साहू ,राजकुमार नागले, मंडल मंत्री कुबेर डोंगरे, बॉबी हैदर, राहुल वर्मा,कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *