
सारनी। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रंजीत सिंह में बताया कि विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवं सांसद दुर्गा दास उइके जी के प्रयास से सारणी सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में लगने जा रही ऑक्सीजन की कंप्रेसर यूनिट के कार्य में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के दौरे के बाद तेजी आई है। 10 दिनों में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा और जिले के स्वास्थ्य संस्थाओं को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी और जिले में हो रही ऑक्सीजन की कमी से जिले वासियों को निजात मिल पाएगी एक सकारात्मक प्रयास से हवा में उड़ाए जाने वाली ऑक्सीजन को इस आपदा की घड़ी में उपयोग मे लाया जाए।