सारनी। जहां चाह होती है वहां राह होती है इस कहावत का ताजा उदाहरण घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में देखने को मिला। जहां इन दिनों लोगों को ऑक्सीजन की समस्या को देखते हुए 3 व्यक्तियों के द्वारा दो ऑक्सीजन कंन्संट्रेटर लगभग 67 हजार रुपये कि मशीन दी। बताया जाता हैं कि इन दिनों आक्सीजन के पीड़ित मरीजों को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समाजसेवियों एवं व्यापारी एक मशीन विकास अग्रवाल घोड़ाडोंगरी की तरफ से, एक मशीन सीताराम कन्छेदीलाल साहू और संतोष तंवर के तरफ से दी गई। वही इस दौरान गांव के युवा आशीष साहू, बाबू तंवर, विकास अग्रवाल ने बताया उनके द्वारा घोड़ाडोंगरी सरकारी अस्पताल में घोडाडोगरी खंड चिकित्सा अधिकारी संजीव शर्मा को मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन दी गई। इस दौरान सभी ने कहा कि अगर समाज जागृत हो जाए तो किसी भी प्रकार की आपदा जो कि समाज पर आती है उसका हर परिस्थिति में सामना किया जा सकता है। जबकि आशीष साहू ने आमजन से अपील करी के वे सभी अपने क्षमता अनुसार आगे आकर या फिर आपस में मिलकर इस महामारी के दौर में मदद कर सकते हैं।