बैतूल। प्रदेश में ‘मैं कोरोना वालंटियर’ अभियान के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सीएमसीएलडीपी के छात्र एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अनेक सदस्यों ने कोरोना वालंटियर अभियान के तहत अपना पंजीयन करवाया है। सभी विकासखंड से वालंटियर का पंजीयन बड़ी मात्रा में कराया जा रहा है। यह संख्या 2300 तक हो चुकी है। सभी वालंटियर्स ने स्वेच्छा से अपना पंजीयन जनसेवा के लिये करवाया है एवं अनेक कार्य भी किये जा रहे हैं। विकासखंड आमला के कोरोना वालंटियर  बलिराम उइके,  गोपाल कुमरे एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवपिपरिया द्वारा मनरेगा अंतर्गत श्रमिकों को मास्क वितरण किया गया एवं कोरोना वालंटियर प्रकाश झरबडे एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवगांव द्वारा सैनिटाइजेशन हेतु सहयोग किया गया।
विकासखंड आठनेर के ग्राम पंचायत बाकुड़ में जनता कर्फ्यू लगाया गया, जिसमें कोरोना  वालंटियर  उमेश सरतकर, अरुण सोनारे, घनश्याम वागद्रे,  पंकज वागद्रे तथा अन्य लोगों का सहयोग रहा।
विकासखंड भैंसदेही में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में ग्राम मालेगाँव में कोरोना वालंटियर सुश्री संगीता चिल्हाटे व आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं गांव वालों के सहयोग से शादी में ज्यादा भीड़ ना हो, शादी वाले घर में समझाइश दी गई। साथ ही लोगों को कोरोना से बचने के लिए वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करते हुए दो गज दूरी मास्क हैं जरूरी एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने की समझाइश दी गई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *