- दो आरोपियों हुए गिरफ्तार18 हजार की हुई बरामदगी
सारनी। शोभापुर में लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है।घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर करीबन 18 हजार की बरामदगी की है। इस मामले का पुलिस ने मंगलवार को थाना सारनी में खुलासा किया है। टीआई महेन्द्र सिह चौहान ने बताया कि 25 अप्रैल को मोहन डेहरिया को राजा उर्फ मिराज एवं सोनू उर्फ जितेंद्र को बगडोना में शराब पिलाने की बात कही परन्तु मोहन ने काम से ग्राम छतरपुर जाने की बात कहकर चला गया। उन्होंने कहा कि मोहन डेहरिया ग्राम छतरपुर मोटरसाइकिल से आते समय रास्ता रोककर राजा उर्फ मिराज एवं सोनू ने 20 हजार रुपए ,एक चांदी की चेन,एक अंगूठी को लूट लिया था। श्री चौहान ने कहा कि लूट की शिकायत मिलते ही पाथाखेड़ा चौकी में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।लूट की घटना को पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिये । एसपी सिमाला प्रसाद एवं एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी के निर्देशन एवं एसडीओपी अभयराम चौधरी एवं टीआई महेंद्र सिह के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया। जांच टीम ने लूट के मामले का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसडीओपी एवं टीआई ने बताया कि लूट के मामले में राजा उर्फ मिराज एवं सोनू उर्फ जितेंद्र के पास से 13 हजार नगद,एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की चेन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 392 का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। इस मामले का खुलासा करने में चौकी प्रभारी राकेश सरेआम,एस आई रवि ठाकुर,एएसआई मुजफ्फर हुसैन, बिललोरे, गजानन्द,विनोद, सोनू की अहम भूमिका रही है।