बैतूल। सांसद दुर्गादास उइके ,भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने शुक्रवार को कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस से मुलाकात कर उनसे कोविड 19 की तैयारीयो को लेकर चर्चा की और सुझाव दिए। कलेक्टर से हुई मुलाकात में सांसद दुर्गादास उइके ,जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने सुझाव दिया कि बैतूल जिला मुख्यालय में टिकारी स्थित शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय को कोविड 19 केयर सेंटर मंे परिवर्तित किया जाना चाहिए। जहां 100 से 200 बिस्तरो की व्यवस्था की जा सकती है। इसके अलावा उन्होने सुझाव दिया कि जिले के प्राईवेट हास्पिटल कोविड केयर सेंटर बनाए गए है। इन हास्पिटल में चिकित्सकीय स्टाफ सहित अन्य संसाधन तो है परंतू बिस्तरो की संख्या कम है। सांसद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुझाव दिया कि इसके लिए बडे शासकीय भवन जैसे फारेस्ट ट्रेनिंग स्कूल, मैरिज गार्डन, भाजपा कार्यालय इत्यादि को अधिगृहित कर प्राईवेट हास्पिटल को दिया जाए। इसके साथ ही सुझाव दिया कि सरकारी एवं प्राईवेट हास्पिटल जो कोविड केयर सेंटर है उनमें समन्वय हेतू एक एक शासकीय अधिकारी नियुक्त किया जाए। जो प्रषासन, हास्पिटल प्रबंधन के मध्य समन्वय करें। साथ ही मरीजो को बेड, आक्सीजन, दवाॅईया सहित अन्य बातो की मानीटिरिंग कर सके। मुलाकात के दौरान सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिले में रेमडेसीवर इंजेक्षन, आक्सीजन की आपूर्ति पर भी चर्चा की। कलेक्टर अमनवीरसिंह बैस ने सभी सुझावो पर विचार कर उचित निर्णय लेने का आष्वासन दिया।