
बैतूल। सांसद डीडी उइके ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक स्वास्थ्य व सुरक्षा सामग्री क्रय हेतु सांसद क्षेत्र विकास निधि से बैतूल जिले को 25 लाख, हरदा जिले को 10 लाख एवं खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र को 5 लाख कुल 40 लाख रूपये की राशि प्रदान की है। उइके र्ज ने इस आशय का पत्र मंगलवार को कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस को सौंपा। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष श्री आदित्य शुक्ला भी मौजूद थे।