
सारनी। आज शोभापुर कॉलोनी वेकोली चिकित्सालय में कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ होने जा रहा है 45 वर्ष से ऊपर के सभी नगर वासियों से अपील है की वे टीकाकरण केंद्र पर जाकर कोविड-19 का टीका अवश्य लगाएं। प्रेस नोट जारी कर भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम भाजपा कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के मंडल प्रभारी किशोर बरदे ,भाजपा मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने बताया की सारणी पाथाखेड़ा में दो-दो टीकाकरण केंद्रों का संचालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है किंतु शोभापुर और बगडोना में टीकाकरण केंद्र नहीं होने के कारण नगर वासियों को टीकाकरण कराने के लिए लंबी दूरी का सफर तय करना पड रहा था नगर वासियों की मांग थी कि शोभापुर कॉलोनी में भी टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ हो जिस पर क्षेत्र विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे,नपा अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती, उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा एवं स्वास्थ्य विभाग और वेकोली प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से शोभापुर कॉलोनी के वेकोली चिकित्सालय शोभापुर में कोविड-19 के टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ होने जा रहा है।