• आमजन से नदी के बहाव से दूर रहने की अपील

बैतूल। जल संसाधन विभाग द्वारा बैतूल शहर के पेयजल की आपूर्ति हेतु पारसडोह जलाशय से निर्माणाधीन घोघरी एवं मेंढा मध्यम परियोजना पार कर ताप्ती नदी पर पारसडोह परियोजना से लगभग 55 कि.मी. नीचे नगरपालिका के बैराज में पानी भरा जाना है।
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अशोक देहरिया ने बताया कि नगरपालिका अधिकारी बैतूल द्वारा अवगत कराया गया कि क्षतिग्रस्त बैराज में वर्तमान लगभग 4.00 मि.घ.मी. जल भराव क्षमता उपलब्ध है। इस हेतु 10 अप्रैल 2021 को प्रात: 7.00 बजे से पारसडोह परियोजना के एनवारमेन्टल स्लूस के माध्यम से 5.43 क्यूमेक्स जल लगातार (रात एवं दिन) छोड़ा जाएगा, जो प्रतिदिन लगभग 0.47 मि.घ.मी. होगा। पानी को 55 किमी की दूरी तय करने में लगभग 10 दिवस का समय लगेगा। पानी पहुंचने के 04 दिवस बाद ही क्षतिग्रस्त बैराज अपनी उपलब्ध पूर्ण जलभराव क्षमता में भर जाएगा। पानी छोडऩे के दौरान 10 अप्रैल 2021 से लेकर 24 अप्रैल 2021 तक आमजन से अनुरोध किया जाता है कि नदी के बहाव से दूर रहे एवं मवेशियों को भी नदी में जाने से रोके, जिससे की जनधन की हानि से बचाव हो सके।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *