बैतूल। पुलिस परेड ग्राउंड मे लोकप्रियता हासिल कर चुके मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों ने एक अप्रैल को सुबह  फिर एक नया इतिहास रच दिया। हुआ यूं कि एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हेमंत बागद्रे को उनके जन्मदिन पर अल सुबह उन्हें आमंत्रित कर उनसे केक कटवाया और फिर सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी तथा एक साथ मिलकर सभी ने गाया “तुम जियो हजारों साल.. साल के दिन हो पचास हजार।
लगभग दो दर्जन सदस्यों वाले मॉर्निंग ग्रूप की टीम द्वारा आए दिन अपने स्नेही सदस्यों का जन्मदिन मनाते हैं  , लेकिन एक अप्रैल दिन गुरुवार का सुबह का नजारा बिल्कुल अलग था । पुलिस ग्राउंड में वाकिंग जागिंग के बाद ग्रुप लीडर सृष्टि कंप्यूटर एजुकेशन के संचालक जितेंद्र बंटी पेसवानी ने यह बताते हुए प्रस्ताव रखा कि एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत बागद्रे का आज जन्मदिन है और हम सभी उन्हें आमंत्रित कर सेलिब्रेट करेंगे  । फिर क्या था सभी की सहमति हुई और  प्रदेश के युवाओं के चहेते रहे बैतूल जिले के लाडले नेता भाई हेमंत बागद्रे मौके पर हाजिर हो गए। इसके बाद ग्रुप लीडर बंटी पेसवानी द्वारा उपलब्ध कराए स्वादिष्ट केक काटने का संक्षिप्त प्रोग्राम संपन्न हो गया । बर्थ  डे सेलिब्रेशन मे खास मेहमान और अतिथि के रूप में प्रमुख किराना ब्यवसाई हिराणी एंड संस  के संचालक राजू हिरानी साक्षी बने ।हालांकि ग्रुप के सदस्यों में ग्रुप लीडर बंटी पेसवानी के साथ वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम सिन्हा ,राजेश भाटिया, हिराणी एंड सन्स के संचालक राजू हिराणी, बैतूल नपा के सीनियर ऑडिटर बंटी वासनिक, धर्मेश साहू , संजीवनी हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक गजेंद्र पवार, तरुण एजेंसी के संचालक प्रवीण ठाकरे, रेवेन्यू इंस्पेक्टर  हरीश गड़ेकर ,अबकरी आरक्षक सत्येंद्र सिकरवार , एसपी रीडर मनोज पाल, दिलीप सूर्यवंशी , युवा कॉन्टैक्टर राजू चौधरी, गेम्स टीचर अशोक चडोकार , युवा दवा व्यवसाई सचिन बागद्रे  , प्रॉपर्टी ब्रोकर प्रदीप मगरकर, श्याम हिराणी , सर्राफा व्यवसाई संदेश तातेड , सुरेश गायकवाड  , एमआर  भूषण चंदन बटवे आदि मौजुद थे ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *