
सारनी। जिले कि सबसे बड़ी नगरीय निकाय क्षेत्र का जिला कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस के द्वारा निरीक्षण कर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेकर निर्देश दिए। गुरुवार को जिला कलेक्टर सर्वप्रथम नगरीय क्षेत्र के वेकोलि अस्पताल में बनाये गए कोविड वेक्सिनेशन सेंटर में निरीक्षण करने पंहुचे। जहां जिला कलेक्टर ने सीजीएम चौधरी एवं वेक्सिनेशन स्टाप से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसके बाद जिला कलेक्टर नगर पालिका द्वारा बनाये जा रहे प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना के तहत पाटाखेड़ा में स्थित मकानों के निरीक्षण किया। जहां उन्होंने शौचालय, मकान के बारे में और निर्माण को लेकर जिला कलेक्टर ने नपा सीएमओ सीके मेश्राम तथा नपा अधिकारियों से जानकारी ली। जहां कलेक्टर ने बने आवासों के गुणवत्ता और साइज, रोड बनाने, पानी निकासी पाइपलाइन और शौचालय के लिए सीवर लाइन और पार्किंग को बनाने के लिए निर्देश दिए। वही इसके बाद जिला कलेक्टर जलावर्धन योजना के तहत बने इंटकवेल का भी निरीक्षण किया और पुरे इंटकवेल परिसर में भ्रमण कर प्रोजेक्ट मैनेजर तथा नपा सीएमओ से जानकारी ली कि कार्य और कितने समय मे पूर्ण होगा। जबकि ज्ञात हो की जिला कलेक्टर द्वारा पूर्व में बैठक आयोजित कर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि नगरीय क्षेत्र में हो रहे निर्माणों और सरकारी कार्यो में कोई लापरवाही ना बरती जाये, जिसके बाद गुरुवार को जिला कलेक्टर नगरीय निकाय पंहुचे।