सारनी। भारतीय जनता पार्टी जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार सारणी ग्रामीण मंडल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाजबोड़ी और सीताकामत में कोविड 19 टीकाकरण सहायता केंद्र का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुखनंदन विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
सहायता केंद्र के शुभारंभ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय जनता एवं बुजुर्गों को कोविड 19 टीकाकरण के लिए जागरूक कर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुचाने एवं उनकी सहायता करना है, सहायता केंद्र पर भाजपा सारणी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे और बुजुर्गों को टिका लगवाने में सहायता प्रदान करेंगे।
कोविड-19 टीकाकरण मंडल प्रभारी दीपक पटेल द्वारा भाजपा जिला नेतृत्व और चिकित्सा विभाग को धन्यवाद दिया गया जिनके प्रयास से आज ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाजबोडी, बाकुड, सीताकामत और छतरपुर जिसमें आज से टीकाकरण प्रारंभ हो पाया जिसका लाभ ग्रामीण अंचल के लोगों को मिलेगा।
सहायता केंद्र के शुभारंभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री फूलचंद यादव , सुरेंद्र नरे ,कोविड-19 सह प्रभारी ललित यादव ,जनपद सदस्य रूपेश सिनोटिया, कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा, उपाध्यक्ष सुखनंदन विश्वकर्मा, मंडल मंत्री देवी यादव, डॉ महेंद्र सिंह चौरसिया, शिवदयाल सरपंच कोलगांव, रमेश यादव ,प्रमोद चौरे, पूरन यादव, बबलू सिनोटिया, काशीराम सचिव ,पुनू यादव, करंग सिंह उईके, सुखमन सलाम, शिवराज यादव एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।