बैतूल।। कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा के बगडोना कालोनी मे लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार की अल सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम ने बगडोना तहसील घोड़ाडोंगरी जिला बैतूल में प्राथमिक शिक्षक पंकज श्रीवास्तव पिता रामजन्म श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय रेंगा ढाना के निवासमिनाल रेजीडेंसी मकान नं डी 413 एमजीएम कॉलोनी बगडोना जिला मे आय से अधिक संपत्ति मामले में छापा मार कार्यवाही की।  बताया जा रहा है कि संविदा शिक्षक की सैलरी तकरीबन 40 हजार के करीब है।और इनके पास तकरीबन 5 करोड से भी ज्यादा की सम्पत्ति पाई गयी।
कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा के बगडोना मे रहने वाले संविदा शिक्षक के घर मंगलवार को भोपाल लोकायुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही की।बताया जा रहा है कि क्षेत्र मे लगातार सुदखोरी कर अवैध रूप से प्रापर्टी बनाने की शिकायत लोकायुक्त को की जा रही थी।जिसपर मंगलवार को वर्ग-3 मे सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत पंकज श्रीवास्तव के घर छापामारी कार्यवाही की।
1998 में घोडाडोंगरी इलाके में संविदा शिक्षक के रूप में भर्ती हुये पंकज श्रीवास्तव के ठिकानों पर लोकायुक्त ने छापेमारी की। करोड़ों की जमीन और मकान के कागजात मिले हैं।संविदा शिक्षक के पद पर कार्यरत पंकज श्रीवास्तव के क्षेत्र की लगभग सभी बैंको मे खाता भी हैं,जिन्हे अभी लोकायुक्त की टीम अभी खखाल रही है। लोकायुक्त पुलिस को करीब 1 महीने पहले शिक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। उसके बाद आरोपों की जांच शुरू की थी।लगभग 1 माह के भीतर ही लोकायुक्त भोपाल के डीएसपी सलील शर्मा के नेतृत्व मे लगभग 1 दर्जन से ज्यादा लोगो ने मंगलवार की अल सुबह छापामार कार्यवाही करते हुए पंकज श्रीवास्तव को बैतूल छिंदवाड़ा मार्ग पर स्थित एक किराणा दुकान से उठाकर उनके निज निवास ले जाया गया।जहां तकरीबन 8 घंटे तक छानबीन के बाद भोपाल से आई लोकायुक्त टीम को चौकाने वाले तथ्य सामने आए।
आय से अधिक संपत्ति मामले में बगडोना निवासी एक संविदा शिक्षक के घर लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने छापामार कार्यवाही की जिसमें आरोपी के पास कुल 24 संपत्तियों की जानकारी प्राप्त हो सकी है।जिनमें  भोपाल में मिनाल रेजीडेंसी में डुप्लेक्स, समरधा में प्लाट पिपलिया में एक एकड़ भूमि, छिंदवाड़ा में 06 एकड़ भूमि, बैतूल में 08 आवासीय प्लाट, 06 दुकान बगडोना में एवं 10 अलग अलग ग्रामों में कृषि भूमि कुल 25 एकड़ होना पाया गया है कुल कीमत लगभग 05 करोड़ रुपये की संपत्ति होना ज्ञात हुआ है भोपाल पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध क्र 54/2021 धारा 13(1)(ब) 13(2),12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कायम कर निरीक्षक सलिल शर्मा, मुकेश तिवारी, वी के सिंह की 10 सदस्यीय टीम कार्यवाही कर रही हैआरोपी के तीन संतान पुत्री  कक्षा 10वी में, अन्य पुत्री कक्षा 5वी व पुत्र  कक्षा5वी में वर्ष 2016 से मैक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर में अध्ययन कर रहे हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *