सारनी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में  महिलाओं के सम्मान में अनेकों कार्यक्रम हुए। जिसमें जगह जगह महिलाओं का सम्मान हुआ। कहीं पुष्प गुच्छ देकर समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने महिलाओं का सम्मान किया तो कहीं उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिलाओं का सम्मान हुआ। पहली बार मजदूरी करने वाली महिला से लेकर अफसर तक सभी का एक साथ सम्मान होने से महिलाओं में भी खास उत्साह दिखा। हर तरफ महिलाओं का ससम्मान हो यही सरकार और शासन-प्रशासन की मंशा भी थी। इसी के अनुरूप धूमधाम से महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम हुए।

पेट्रोल पंप पर हुआ सम्मान

महिला दिवस के उपलक्ष्य में बगडोना में संचालित इंडियन ऑयल पेट्रोल पर एक पेट्रोल डिस्पेंशर मशीन महिलाओं के सम्मान में आरक्षित की गई। इतना ही नहीं। महिलाओं के सम्मान कोरोना से बचाव के लिए हैंड सैनिटाइजर, फेस मास्क और मिठाई वितरण की गई। पम्प पर कार्यरत महिला कर्मियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया। पम्प के संचालक अमित सपरा ने बताया वर्ष 2004 में पेट्रोल पम्प की शुरुआत हुई है, तब से महिला कर्मी कार्यरत है। पहली पाली (सुबह 8 से शाम 4) महिला कर्मी ही संभालती है। पम्प पर इनकी सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *