सारनी। जिले में कोरोना संक्रमण के जिले में मरीज बढ़ते जा रहे हैं जिसको देखते हुए मास्क मेंन सुनील सरियाम द्वारा पुनः मास्क वितरण कार्यक्रम शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण के कारण बढ़ती हुई मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सुनील सरियाम द्वारा जय स्तंभ चौक सारणी में अन्य दुकानें एवं सब्जी लेकर बैठे हुए लोगों को मास्क वितरित किया गया। साथ ही श्री सरियाम द्वारा उनसे आग्रह किया कि प्रतिदिन सब्जी बेचते समय मास्क का उपयोग अधिक से अधिक करें एवं सब्जी लेने वाले को भी मास्क लगाने को कहें। जिसके अलावा राहगीरों से भी आग्रह किया कि घर से निकलते समय मास्क लगाकर ही निकले जिससे कि हम कोरोना महामारी से बच सकें और दूसरों को भी बचाने में सहयोग कर सकें। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला महामंत्री राकेश नामदेव, ठेका मजदूर संघ ग्रामीण उपाध्यक्ष दिनेश यादव उपस्थित रहे। गौरतलब हो कि समाजसेवी सुनील सरियाम ने लगातार जिले में मास्क वितरण लगातार करते हुए आ रहे हैं। उनके द्वारा अभी तक 65 हजार से अधिक मास्क निःशुल्क वितरित कर चुके हैं और जिले में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह अभियान शनिवार से पुनः शुरू कर  दिया है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *