- जिले के सभी बूथो पर सेवा कार्य कर मनाई एकात्ममानव दर्षन के प्रणेता की जंयती

बैतूल। जब पूरी दुनिया में पंूजीवाद, साम्यवाद, समाजवाद जैसी अवधारणाएं असफल सिद्ध हो रही तब दुनिया को एकात्ममानव दर्षन के नाम की अवधारणा देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनीति के अजातषत्रु थे। उक्त उदगार भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयति पर टैगोर वार्ड में बूथ क्रमांक 111 पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। इसके पूर्व उन्होनें टैगौर वार्ड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि पंडित जी स्वतंत्र भारत में भारत केन्द्रित राजनीति स्थापित करने वाले राजनीतिक महर्षि के तौर पर जाने जाते है उन्होने कहा कि आज भाजपा की केन्द्र हो या राज्य की सरकारे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास के सिद्धान्त पर कार्य कर रही है। श्री शुक्ला ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कहा करते थे कि जब तक समाज के अतिम छोर के व्यक्ति का विकास नहीं हो जाता तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता है। इसीलिए आज भाजपा की सरकारी योजनाओं का केन्द्र बिन्दू समाज का अंतिम व्यक्ति हैं श्री शुक्ला ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय एक राजनीतिज्ञ के साथ ही महान चिंतक,विचारक और प्रखर राष्ट्रवादी थे। श्री शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से पंडित जी के मार्ग पर चलने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत, पवांर, युवा मोर्चा प्रदेष कार्य समिति सदस्य कृष्णा गायकी, पूर्व जिला महामंत्री पूरन साहू टैगोर वार्ड के पूर्व पार्षद गोलू बतरा, कैलाष धोटे, पवन यादव, दिलीप सतीजा, सावन्या शेषकर, गीतेष बारस्कर, रतन गुगनानी, महेष राठौर, बंटी मालवीय, आनंद राठौर, आषीष पंवार, हरिओम राठौर, बूथ प्रभारी बंटी बग्गा, बूथ अध्यक्ष संदीप परिहार, राजेष मदान सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिले के सभी बूथो पर मनाई जंयती
भाजपा के प्रेरणास्त्रोत, चिंतक, विचारक, पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर शुक्रवार को जिले के सभी बूथो पर सेवा कार्य कर मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और पौधारोपण किया। इसके अलावा जगह जगह, मास्क तथा अनाज का वितरण भी किया गया।
जिला कार्यालय में दी श्रद्धांजलि
भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में पं. दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार युवा मोर्चा प्रदेष कार्य समिति सदस्य कृष्णा गायकी, पूर्व जिला महामंत्री पूरन साहू पूर्व पार्षद कैलाष धोटे, सावन्या शेषकर, गीतेष बारस्कर, आषिष पंवार इत्यादि उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours