बैतूल। भाजपा बडोरा मंडल मंडल नीतू पटेल के नेतृत्व में पार्टी नेताओ ने बडोरा,भरकावाडी, भोगीतेंडा, अमदर, सेहरा, दभेरी, नयेगांव, रोंढा, भडूस आदि ग्रामो का दौरा कर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसलो का निरीक्षण कर पीढित किसानो से चर्चा कर उन्हे ढाढस बंधाया। भाजपा नेताओ मानना है कि क्षेत्र में सोयाबीन की फसल अतिवर्षा से काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। भाजपा नेताओ ने तत्काल तहसीलदार को इसकी जानकारी देकर फसलो का शीघ्र सर्वे करने और उचित कार्यवाही करने को कहा। दौरे में वरिष्ठ नेता भोला खंडेलवाल ,इंद्रपाल पुण्डे, किसान मोर्चा जिला महामंत्री लोकेष कालभोर, जिला मंत्री महेष्वर सिंह चंदेल, श्याम सिंह चैहान, षिवपाल गोचरे, जितेन्द्रसिंह चंदेल, नंदू हुडे, साहबलाल कोकाटे, भोजू साबले, सुरेष साहू इत्यादि सहित मंडल अध्यक्ष के साथ थे।
भाजपा नेताओ ने प्राकृतिक आपदा फसलो का निरिक्षण किया
Posted on by Vishal
+ There are no comments
Add yours