पुलिस विभाग ने उत्साह के साथ मनाई होली

Estimated read time 1 min read

बैतूल। शनिवार को पुलिस विभाग ने उत्साह के साथ होली मनाई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया और होली की बधाई दी। इतना ही नहीं फिल्मी और होली गीतों पर महिला अफसरों सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी जमकर थिरके भी। पुलिस की यह होली लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। होली के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को खासी मशक्कत करना पड़ता है। यही कारण है कि लगातार दो दिनों तक पुलिस व्यस्त रहती है। होलिका दहन और धुरेंडी का उत्सव मनवाने के बाद पुलिस विभाग की होली अगले दिन मनती है।

इस साल भी पुलिस विभाग ने धुरेंडी के अगले दिन आज होली का त्योहार पूरे उत्साह से मनाया। होली का कार्यक्रम एसपी बंगले पर आयोजित किया गया। यहाँ सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने एकत्रित होकर होली मनाई। एक-दूसरे पर रंग-गुलाल उड़ाने के साथ ही डीजे पर सभी जमकर थिरके। एसपी सिमाला प्रसाद सहित सभी महिला अधिकारियों ने भी होली गीतों पर जमकर डांस किया और उत्साह से होली मनाई।

More From Author

+ There are no comments

Add yours