डीसीए द क्रिकेट क्लब बैतूल ने इंडिया फ्लैग एकेडमी को 21 रनो से हराया

Estimated read time 0 min read

सारनी। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम अंडर 15 का एकदिवसीय मैच खेला गया।इंडिया फ्लैग क्रिकेट एकेडमी और डीसीए बैतूल के बीच 25 ओवरों का लेदर बॉल क्रिकेट मैच बैतूल मे खेला गया। मैच में पहले टॉस जीतकर डीसीए बैतूल ने बैटिंग करने का फैसला लिया, डीसीए बैतूल  ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  25 ओवरों में  165 रन बनाकर आउट हो गयी,जिसमें  डीसीए बैतूल के  धुरंधर बल्लेबाज  हिमांशु चलोकर 64 बॉल खेल कर 26 रन, सौरभ डोले 46 बॉल खेल के 91 रन बनाएं।  हिमांशु रावत 5 ओवरों में 26 रन दिए और 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया फ्लैग क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज साहिल कवड़े 66 बॉल खेल कर 71 रन,आयुष तिवारी 58 बॉल खेल कर 52 रन बनाए पल्लवी यादव 3 ओवरों में 18 रन देकर तीन विकेट झटके। इंडिया फ्लैग क्रिकेट एकेडमी 144 रन ही बना पाई। डी से बैतूल ने इस मैच को बड़ी आसानी से जीत लिया । आज के मुख्य अतिथि डीसीए के संजय हुद्दार,डॉ नितिन देशमुख, अनिल दिक्षित, मोइज मंसूरी,जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब के रंजीत सिंह, मुकेश भालेकर, मनोज कवड़े, मिश्रा जी ,संदीप शर्मा उपस्थित रहे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours