- बारिश का आकड़ा पहुंचा 28 इंच के पार
चिचोली। तहसील अंतर्गत नगर मुख्यालय के अलावा संपूर्ण ग्रामीण अंचलों के गांवों में बुधवार-गुरूवार की दरम्यानी रात से हों रही झमाझम बारिश ने पूरे इलाके को पानी से तर-बतर कर दिया हैं नदी नालों में अब भरपूर पानी हैं गुरुवार को पूरे दिन आसमान से रिमझिम पानी बरसते रहा।तहसील चिचोली मुख्यालय पर गुरुवार 13 अगस्त 2020 की सुबह 8 बजें तक कुल 689.9 मिलीमीटर अर्थात 27.596 इंच बारिश रिकार्ड की गई हैं जबकि पिछले वर्ष 13 अगस्त 2019 की सुबह 8 बजे तक कुल 703.8 मिमी अर्थात 28.152 इंच बारिश रिकार्ड हुई थी।
+ There are no comments
Add yours