सारनी। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के क्षेत्रीय चिकित्सालय पाथाखेड़ा में चिकित्सक स्टाफ ने कोरोना महामारी से बचाव को लेकर उपाय साझा करते हुए शपथ ली जिसमें चिकित्सा कर्मचारीयों, मरीजों ने संकल्प लिया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए हमें नियमित मास्क का उपयोग करना है और साथ ही सावधानी बरतते हुए 2 गज की दूरी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना है जिससे इस महामारी से हमारी बचाव हो सके और हम स्वस्थ और सुरक्षित रहे और समय-समय पर आधे घंटे के अंतराल में नियमित हाथ धोते रहे और लोगों को भी इस तरह से जागरूक करें जब तक वैक्सीन का निर्माण नहीं हो जाता तब तक हमें कोरोना से लड़ने के लिए इस तरह मास्क सोशल डिस्टेंस सैनिटाइजर का उपयोग कर बचाव करना होगा तब ही हम सुरक्षित रह पाएंगे और हमारा परिवार समाज भी सुरक्षित रहेगा शरीर में किसी प्रकार के बुखार महसूस होता है तो तत्काल डॉक्टरों का परामर्श ले और बाहर जाने ओर आने पर अपनी जांच अवश्य कराएं जिससे कोरोनावायरस का खतरा कम हो सके इस तरह से डाक्टरों ने जागरूक करते हुए शपथ दिलाई और स्वयं भी इसका पालन करने का संकल्प लिया इस अवसर पर क्षेत्रीय चिकित्सालय पाथाखेड़ा के चिकित्सक स्टाफ नर्स कर्मचारी मरीज आदि उपस्थित थे।
क्षेत्रीय चिकित्सालय पाथाखेड़ा में मरीजों और डॉक्टरों ने ली शपथ
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours