आमला नगर को विकास के पथ पर अग्रसर करने हम प्रतिबद्ध है: डॉ योगेश पंडागरे

Estimated read time 0 min read

आमला। नगर को सुंदर स्वच्छ और विकसित बनाने के लिये मैं कोई कोर कसर नही छोडूंगा।मेरा प्रयास है आमला का सर्वांगीण विकास हो।सड़क हो बिजली हो या पानी की सुचारू व्यवस्था हो इसे लोगो तक पहुंचा सकू इस हेतु मैं सतत ही प्रयासरत रहूंगा।उक्त आशय के विचार डॉ योगेश पंडागरे ने वार्ड क्र 1 स्थित अभिनंदन कार्यक्रम में व्यक्त किये। उल्लेखनीय है कि सेंट थामस मिशन स्कूल के पास की वार्ड की मुख्य सड़क के कार्य प्रारंभ होने और सड़कों के निर्माण से वार्ड वासी बहुत प्रसन्न थे और सभी ने इस हेतु डॉ योगेश पंडागरे विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इसी संदर्भ में विधायक के सम्मान और सत्कार हेतु कार्यक्रम का आयोजन रखा और समारोह में विधायक डॉ पंडागरे का अभिनंदन किया।वार्ड वासियो ने हेमराज विश्वकर्मा, नंदू वागद्रे के नेतृत्व में शाल श्रीफल से विधायक का सम्मान किया वही सेंट थामस मिशन स्कूल के मैनेजर प्रकाश थामस ने स्कूल प्रबंधन की ओर से विधायक डॉ पंडागरे का शाल श्री फल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया।कार्यक्रम का संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया।अपने उद्बोधन में डॉ योगेश पंडागरे विधायक ने आमला के विकास कार्यो को बताते हुए कहा कि आमला विकास के नये नए आयाम स्थापित कर रहा है।वार्डो में प्राथमिकता के आधार पर सड़क और नाली निर्माण के कार्य तेजी से प्रारंभ हो चाहे वार्ड 1 वार्ड 7 या भीमनगर की सड़कें हो।साथ ही मोक्षधाम का सुव्यवस्थित निर्माण कार्य की तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र ही आमला शहर का यह महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ होगा।इसी के साथ बाज़ार में सुधार कार्य सहित अन्य कार्य भी शीघ्र सम्पन होंगे।उल्लेखनीय है कि आमला बोड़खी सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ है दूसरे फेस में आमला मेन रोड की सड़क का काम भी शुरू होगा।मेन रोड के बिजली के खंभों को भी पुनः व्यवस्थित लगाए जावेंगे।ज्ञात हो कि विधायक के प्रयासों से आमला से सारणी सड़क सुविधाजनक हो इस हेतु आमला रतेड़ा लादी सारणी सड़क को जिला सड़क घोषित हो गयी है और शीघ्र ही इसका कार्य प्रारंभ होगा तथा मौजूदा आमला सारणी मार्ग को और चौड़ा बनाया जावेगा।गैर तलब है कि विधायक के प्रयासों से सांसद के सहयोग से आमला में रेलवे सोलर प्लांट की स्वीकृति मिल चुकी है।आमला में एडीजे कोर्ट प्रारम्भ हो चुका है।बोरधई क्षेत्र के प्रकरणों की सुनवाई भी आमला कोर्ट में प्रारम्भ हो गयी है।आगामी वर्षो में विधायक जी के प्रयासों से रमली बांध पुलिया, बल्लाचाल बढ़ाई चाल मार्ग निर्माण आदि भी शुरू हो सकेंगे।आमला को सुचारू पानी मिल सके इस बावत सम्पवेल निर्माण का कार्य चल रहा है।ज्ञात हो कि बल्लाचाल क्षेत्र में अंडर ब्रिज का काम भी शुरू हो चुका है।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ योगेश पंडागरे के प्रयासों से आमला में विकास के तमाम कार्य हुए है और कार्य चल रहे है।वार्ड 1 के वार्ड वासियो ने गलियों के सड़क निर्माण की बात विधायक के समक्ष रखी जिसे शीघ्र ही पूर्ण करने की बात विधायक जी ने कही।वार्ड में विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया।कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वागत भाषण रोशन पटवारी ने दिया और आभार प्रदर्शन हेमराज विश्वकर्मा ने किया।सभी वार्ड वासियो ने प्रसन्न मन से विधायक डॉ पंडागरे के प्रति आभार प्रकट किया और सम्मान दिया।इस अवसर पर रामकिशोर देशमुख भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आमला भी उपस्थित थे।साथ ही मिथलेश सोनी,अजय बिंझाड़े,संजू महोबे,नंदकिशोर वागद्रे,अशोक खातरकर,अकरम खान,हेमंत गुगनानी,राजेश पंडोले,हरि यादव ,डॉ सुनील पुण्ड़े, सुमित महतकर आदि उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours