अभाविप ने बाँटे निःशुल्क मास्क

Estimated read time 0 min read

सारनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महाविद्यालय में वेरिफिकेशन कराने आये बिना मास्क विद्यार्थियों को निःशुल्क मास्क वितरित किये गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय महाविद्यालय बगडोना में नये सत्र को लेकर एडमिशन चालू हैं, जिसके लिए अब वेरिफिकेशन का कार्य महाविद्यालय में चल रहा हैं। परंतु कोरोना महामारी के दौरान सभी वेरिफिकेशन कराने वाले विद्यार्थियों को मास्क लगाकर ही प्रवेश दिया जा रहा हैं। परंतु ऐसे कई विद्यार्थी महाविद्यालय पहुँचे जो बिना मास्क के थे। जिन्हें देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आकाश सिन्हा ने निःशुल्क मास्क वितरित किया। इस दौरान आकाश सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों को कहा कि वे वेरिफिकेशन के दौरान सर्तकता जरूर बरतें वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और बिना मास्क ना घुमे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours