बैतूल। मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थानीय प्रवासी श्रमिकों को उनकी दक्षता अनुसार रोजगार देने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु रोजगार सेतु पोर्टल बनाया गया है। श्रमिकों की आवश्यकता रखने वाले तथा नियोजन के लिये इच्छुक नियोक्ता, सूक्ष्म, लघु, मध्य, वृहद उद्योग, कारखाना, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, संस्थाएं, ठेकेदार, बिल्डर, भवन निर्माता, दुकान, मॉल, प्लेसमेंट एजेन्सी रोजगार सेतु पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं।
पंजीयन के उपरांत नियोक्ता पोर्टल पर स्थानीय श्रमिकों के अनुभव, कौशल तथा जिले के आधार पर सूची प्राप्त कर सकेंगे एवं उपयुक्त पाए जाने पर मोबाइल नम्बर पर संपर्क कर रोजगार उपलब्ध करा सकेंगे। रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से कुशल मजदूरों को उनके कौशल के अनुसार यथा संभव उनके ही गांव एवं शहर में उचित रोजगार मिलेगा। रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से नियोक्ता अपने संस्थान में उपलब्ध मानव संसाधन की रिक्तियों की जानकारी पोर्टल पर प्रकाशित कर सकता है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि 10 जून 2020 की स्थिति में पोर्टल पर उद्योग नियोक्ताओं के 40 पंजीयन किये जा चुके हैं।
प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिये रोजगार सेतु पोर्टल
+ There are no comments
Add yours