बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को प्रभातपट्टन तहसील स्थित ऐतिहासिक शेरगढ़ किला एवं वर्धा डैम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शेरगढ़ किले के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किले के इतिहास एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किले की प्राचीन दीवारों, बावड़ियों तथा अन्य संरचनाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को इनके संरक्षण एवं रखरखाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किले के पीछे बहने वाली वर्धा नदी के संबंध में भी जानकारी ली।इसके पश्चात कलेक्टर डॉ सोनवणे ने वर्धा डैम पहुंचकर पंप हाउस, मशीन ऑपरेटर कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से डैम से किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे सिंचाई जल की जानकारी प्राप्त की तथा जल वितरण व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने शेरगढ़ किला एवं वर्धा डैम का किया निरीक्षण
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours