अनुसूचित जनजाती मोर्चा जिला कार्यसमिति घोषित

Estimated read time 0 min read

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाती मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम , संभागीय संगठन मंत्री कांतदेव सिंह , जिला संगठन प्रभारी सूदर्शन गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार की सहमति से अनुसूचित जनजाती मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष टेकाम ने मोर्चे की जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। अनुसूचित जनजाती मोर्चा की घोषित कार्यसमिति में रोशनी इवने, मनोहरी परते, मनीष कुमरे, संजय धुर्वे, राजेश परते, मनोज उइके को जिला उपाध्यक्ष के दायित्व सौपें है। मोर्चा जिला महामंत्री की जिम्मेदारी कपिल प्रधान एवं रामप्रसाद (परसू) मर्सकोले को दी गई है। मोर्चा जिला मंत्री के रूप में अनिल उइके, सहनवती कवडे, जोहरी वाडिवा, परसराम बारस्कर, शक्ति गणपत धुर्वे, शशीकला धुर्वे की नियुक्ति की गई है। वहीं कोषाध्यक्ष राधेश्याम उइके व सह कोषाध्यक्ष निलेश कुमरे को बनाया गया है। कार्यालय मंत्री का दायित्व सुनील अहाके व सह कार्यालय मंत्री रामराव मोंगरे को नियुक्त किया है। संतोष भलावी को मीडिया प्रभारी घोषित करते हुए दीपशिखा कास्देकर को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया हैैं। मोर्चे की सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में वीरेन्द्र बारस्कर को जिम्मेदारी सौपी गई है। सह प्रभारी के रूप में ब्रजेश धुर्वे की घोषणा की गई है। नीति एवं शोध प्रभारी की जिम्मेदारी नरेन्द्र उइके को सौपी गई है। मोर्चा की कार्यसमिति की घोषणा से कार्यकर्ताओ में हर्ष का माहौल है। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours