शिवराज ने कहा- कोरोना से निपटना है, इसलिए अभी सब कुछ नहीं खोल सकते हैं, स्कूल-कॉलेज

Estimated read time 1 min read
  • 31 मई लॉकडाउन फेज 4 का अंतिम दिन है, केंद्र कल जारी कर सकता है फेज 5 को लेकर गाइडलाइन
  • प्रदेश में एक जून से खेल गतिविधियां शुरू हो रही हैं, खेल विभाग ने गाइडलाइन तैयार कर ली है

भोपाल. मध्यप्रदेश में लॉकडाउन 15 जून तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्कूल-कॉलेज खुलेंगे, लेकिन इस पर आखिरी फैसला 13 जून के बाद ही लिया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “कोरोना के खतरे के मद्देनजर लॉकडाउन 15 दिन के लिए बढ़ाया जा रहा है। वैसे तो कोशिश होगी कि स्कूल खुल जाएं, अभी तक तो तय है, लेकिन अंतिम फैसला तो थोड़े दिनों बाद लेंगे।”

मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया। जब उनसे पूछा गया कि प्रदेश में स्कूल कब से खुलेंगे तो उन्होंने कहा कि इस पर 13 जून के बाद फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना से निपटना है इसलिए सब कुछ नहीं खोल सकते हैं। मंत्रालय में शिवराज सिंह चौहान ने लॉकडाउन फेज 4 की समीक्षा की। इस रिपोर्ट को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। लॉकडाउन फेज 4 का 31 मई को अंतिम दिन है। केंद्र सरकार रविवार को लॉकडाउन 5 को लेकर गाइडलाइन जारी कर सकती है। इसके पहले ही मध्य प्रदेश सरकार लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय ले चुकी है। राज्य में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा और बड़वानी को छोड़कर बाकी सभी जिले ग्रीन जोन में हैं और सभी जगह शर्तों के साथ बाजार खोल दिए गए हैं। 

खेल गतिविधियां 1 जून से शुरू होंगी
राजधानी भोपाल में एक जून से खेल गतिविधियां शुरू करने के लिए खेल विभाग ने गाइडलाइन तैयार कर ली है। संचालक खेल और युवा कल्याण वीके सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार खेल और युवा कल्याण विभाग ने भोपाल में एक जून से खेल गतिविधियां संचालित करने के संबंध में गाइडलाइन तैयार की है। खिलाड़ियों को कोविड-19 का टेस्ट कराने के उपरान्त ही खेल परिसर और स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति रहेगी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours