मुलताई सहित जिले में ट्रेनो के स्टापेज को लेकर रेलमंत्री से मिले सांसद

Estimated read time 1 min read

बैतूल। मुलताई सहित जिले के बरबटपुर ,घोडाडोगरी, आमला, बैतूल में ट्रेनो के स्टापेज को लेकर सांसद दुर्गादास उइके ने नई दिल्ली में रेलमंत्री पियुष गोयल से मुलाकात कर उन्हे इस बाबत एक पत्र सौंपा। रेलमंत्री को सौपे पत्र में सांसद डीडी उइके ने कहा कि पवित्र नगरी मुलताई जो कि पुण्यसलिला माॅ ताप्ती का उदगम स्थल है, जहां पूरे देष से श्रृद्वालू आते जाते है। पर्याप्त ट्रेनो के स्टापेज नही होने से श्रद्वालूओ को आने जाने में कठिनाई होती है। सांसद ने रेलमंत्री से मुलताई स्टेषन पर स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, जबलपुर-नागपुर-अमरावती एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, जयपुर-चैन्नई एक्सप्रेस का स्टापेज देने की मांग की। इसके साथ ही सांसद ने रेलमंत्री से कहा कि बैतूल जिले में बरबटपुर रेल्वे स्टेषन एक महत्वपूर्ण स्टेषन है जहां से बडी संख्या में ग्रामीणो को यात्रा करनी होती है। सांसद ने बरबटपुर स्टेषान पर अंडमान एक्सप्रेस की मांग की। मुलाकात के दौरान सांसद श्री उइके से इसके अलावा बैतूल ,आमला, घोडाडोगरी स्टेषन पर विभिन्न ट्रेनो के स्टापेज की मांग रखी। इस सबंध में रेलमंत्री पियुष गोयल ने सांसद को आष्वस्त किया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours