- केबिनेट की आमला राजस्व अनुविभाग की मंजूरी 12 पद को भी मिली स्वीकृति
- आमला- सारणी विधानसभा को लगातार सौगतो के लिए विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे एवम भाजपा कार्यकर्ताओ ने जताया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार
- केबिनेट की बैठक में आमला को सौगात, अनुविभाग एवम 12 पदों को स्वीकृति
- आमला को मिलेगी बड़ी सौगात
- आमला बना अनुविभाग
सारणी। आमला- सारणी विधानसभा को लगातार मध्यप्रदेश शासन की ओर से बड़े विकास कार्यों के साथ अनेकों सौगात मिलने का दौर जारी है। आमला सारणी विधानसभा समेत जिले के लिए एतिहासिक 5600 करोड़ रूपए की लागत वाले 660MW सुपर क्रिटिकल पवार प्लांट की नवीन ईकाई एवम अन्य विकास कार्यों के भूमिपूजन के लिए आमला विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन के पूर्व ही आज केबिनेट की बैठक में आमला को को बड़ी सौगात देते हुए, अनुविभाग घोषित कर, अनुविभाग के लिए 12 पद सृजन करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
आमला सारणी विधायक विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के सतत प्रायसो से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केबिनेट ने आमला समेत 68 पंचायत को सौगात के रूप में आमला को अनुविभाग घोषित किया गया है। आमला का अनुविभाग घोषित होना संपूर्ण जिले में राज्स्व क्षेत्र के दृष्टिकोण से अभूतपूर्व निर्णय है। केबिनेट की बैठक के उपरांत मध्यप्रदेश शासन के माननीय मंत्री एवम प्रवक्ता डॉ. विश्वास सारंग के द्वारा अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं के साथ प्रेस ब्रीफिंग में आमला अनुविभाग एवम सृजनित पदों की जानकारी दी।
नुविभाग के साथ 12 पदों को मिली स्वीकृति
मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट के निर्णय में आमला अनुविभाग की स्वीकृति के साथ मुख्यालय पर राजस्व अधिकारियों समेत अन्य सहायक कर्मियों की पदस्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है केबिनेट के द्वारा अनुविभाग के लिए 12 पद स्वीकृत किए है।
आमला के अनुविभाग बनने का मिलेगा सभी को लाभ
मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा आमला को अनुविभाग घोषित करने का प्रत्यक्ष लाभ क्षेत्र के सामान्य नागरिकों किसान बंधुओ छात्र छात्राओं, वकील संघ व्यापारियों समेत आमला शहर एवम पूरे विकासखंड के लोगो को होगा, अब उन्हे राजस्व संबधित, जाति प्रमाणपत्र, गरीबी रेखा कार्ड समेत अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए मुलताई के चक्कर नही काटने पड़ेंगे।
अनुविभाग के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार
आमला सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने आमला सारणी को एक के बाद एक बड़ी सौगात समेत आमला को अनुविभाग के रूप में मान्यता देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया वही जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, आमला नगर मंडल आमला रामकिशोर देशमुख, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामकिशोर यशवंत यादव मोरखा मंडल अध्यक्ष यदूराज रघुवंशी ,समेत भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने कैबिनेट के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद व्यक्त किया।
+ There are no comments
Add yours