महिला की अश्लील फोटो बनाकर फर्जी सोशल मीडिया आईडी से वायरल करने वाला आरोपी सारणी पुलिस द्वारा गिरफ्तार

Estimated read time 0 min read

सारनी! पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, महिलाओं के विरुद्ध साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आरोपियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सारणी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए महिला की अश्लील फोटो बनाकर फर्जी सोशल मीडिया आईडी के माध्यम से वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
थाना सारणी में सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला की अश्लील फोटो बनाकर तथा महिला के नाम से फर्जी फेसबुक एवं इंस्टाग्राम आईडी तैयार कर आरोपी द्वारा आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की गई है। प्राप्त शिकायत पर थाना सारणी में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 212/2026, धारा 67, 67(ए) आईटी एक्ट एवं धारा 316(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। विवेचना के दौरान आरोपी विनय पिता सेनापति सिंदूर, उम्र 33 वर्ष, निवासी सुपर एफ, सारणी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक प्रीति पालेवार, आरक्षक सुभाष मंडलोई एवं मोहित भाटी की सराहनीय भूमिका रही।

More From Author

+ There are no comments

Add yours