दतिया/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उपचुनाव प्रभारी व सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी शुक्रवार 17 जुलाई को प्रातः 11 होटल रतन रॉयल में बनाए गए दतिया उपचुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उपचुनाव प्रभारी व सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी दोपहर 3ः30 बजे होटल प्राक्षी में मीडिया एवं सोशल मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रमों में संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, विधायक प्रदीप अग्रवाल, जिला प्रभारी गजेन्द्र सिंह सिकरवार एवं जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी दतिया उपचुनाव कार्यालय, मीडिया एवं सोशल मीडिया सेंटर का 17 जुलाई को करेंगे उद्घाटन
+ There are no comments
Add yours