भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल 22 से 24 मई तक गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर ग्रामीण, निवाड़ी, छतरपुर एवं सतना प्रवास पर रहेंगे

Estimated read time 0 min read
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल विभिन्न जिला प्रशिक्षण वर्ग को करेंगे संबोधित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल 22 से 24 मई तक तीन दिवसीय गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर ग्रामीण, निवाड़ी, छतरपुर एवं सतना प्रवास पर रहेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल 22 मई को प्रातः 11.30 बजे गुना के ग्रीन माउंटेन गादेर की गुफा, ए.बी.रोड में जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे अशोकनगर के थोमन जी में जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल 23 मई को प्रातः 11 बजे शिवपुरी में जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे ग्वालियर ग्रामीण में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे। आप 24 मई को प्रातः 11.30 बजे छतरपुर में जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में शामिल होने के पश्चात शाम 6 बजे सतना में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours