- 22 जिलों में की गई नियुक्ति, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों का ऐलान हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद नियुक्तियां की गई है। इसे लेकर एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने आदेश जारी किया हैं। आइए जानते है किसे कहां की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों का ऐलान हुआ हैं। शशि सिंह परमार को पन्ना, सुमन यादव को निवाड़ी, कीर्ति गुप्ता को डिंडोरी, भावना साहू को मंडला, निशा नाग को सिवनी, संजूलता सोनवंशी को पांढुर्णा, सुनीता देशमुख को बैतूल, योगमाया शर्मा को हरदा का जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं।
वहीं मोनिका चौकसे को नर्मदापुरम, ऋतु जैन को सीहोर, प्रियंका मिश्रा को भोपाल नगर, नम्रता शर्मा को भोपाल ग्रामीण, सीमा चौहान को रायसेन, अंशुलेखा भावसार को विदिशा, नीलम सोनी सक्सेना को राजगढ़, मनीषा धाकड़ को नीमच, दीपमाला सोनी को रतलाम, प्रज्ञा ठाकुर को धार नगर, सोनाली श्रीवास्तव को धार ग्रामीण, भावना नागर को आलीराजपुर, दीपमाला बामनिया को झाबुआ और आरती पाठक को भिंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
+ There are no comments
Add yours