प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा, राष्ट्रसेवा का सशक्त प्रतिनिधि-रविन्‍द्र यति

Estimated read time 1 min read
  • कार्यकर्ता संगठन की रीढ़, भाजपा की वास्तविक ताकत-डॉ.तेजबहादुर सिंह
  • भोपाल जिले की कामकाजी बैठक जिला कार्यालय में संपन्‍न


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल की मासिक कामकाजी बैठक सोमवार को जिला कार्यालय अटल भवन में जिला अध्यक्ष रविंद्र यति की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाल ही में संपन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए खाचरोद-नागदा के विधायक एवं भोपाल संभाग प्रभारी डॉ. तेज बहादुर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका अनुशासित, समर्पित और सक्रिय संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ ही भाजपा की वास्तविक ताकत है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा, समर्पण और उत्साह के साथ सफल बनाएं।
जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक अभियान कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसहभागिता से ही सफल होता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती नियमित संवाद, सतत संगठनात्मक गतिविधियों और अनुशासित कार्यशैली से सुनिश्चित होती है। उन्होंने सभी मंडलों एवं मोर्चों से नियमित बैठकें आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा, राष्ट्रसेवा और जनसेवा का सशक्त प्रतिनिधि है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं तथा जनता के बीच निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि संगठन की सक्रियता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर पार्टी निरंतर जनविश्वास अर्जित कर रही है।
जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा ने कहा कि भाजपा की कार्यपद्धति बूथ केंद्रित है और प्रत्येक बूथ की मजबूती ही संगठन की सफलता का आधार है। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों एवं बूथ प्रभारियों से संगठन विस्तार अभियान को गति देने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा प्रत्येक बूथ पर नियमित संपर्क, संवाद और जनसंपर्क गतिविधियों को निरंतर बनाए रखने का आग्रह किया।
बैठक में जिला महामंत्री मुकेश राय एवं चेतन भार्गव ने विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours