बैतूल। छिंदवाड़ा डाक संभाग के अंतर्गत डाकघरों के आधार केन्द्रों में नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेशन, आधार डेटा में मोबाइल एवं ईमेल लिंक आदि कार्य करवाने के लिए 25 और 26 मई को विशेष अभियान चलाया जाएगा। अधीक्षक डाकघर छिंदवाड़ा संभाग ने बताया कि 22 एवं 23 मई को टोकन वितरण किए जाएंगे। वहीं 25 और 26 मई को विशेष अभियान के तहत बैतूल जिले के बैतूल प्रधान डाकघर के अतिरिक्त कोठी बाजार, बैतूल, गंज, आठनेर, सारणी, पाथाखेड़ा, दुनावा, मुलताई, भैंसदेही, चिचोली, शाहपुर उपडाकघर में भी आधार पंजीयन एवं अपडेशन प्रातः 8 बजे से सायं 06 बजे तक कार्य करेंगे। प्रधान डाकघरों में सायंकाल 8 बजे तक कार्य किया जाएगा। उन्होंने अपने निकटतम डाकघर आधार केन्द्र में आकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है।
आधार अपडेशन के लिए विशेष अभियान 25 और 26 मई को
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours