अब इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

Estimated read time 1 min read
  • ड्राइवर्स की ट्रेनिंग और सेफ्टी प्रोटोकॉल पूरे होने के बाद सीएम के काफिले में शामिल होगी EV

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील पर एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे। सीएम के लिए स्टेट गैरेज ने महिन्द्रा की नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी है।

सेफ्टी फीचर्स और ड्राइवर्स की ट्रेनिंग के बाद काफिले में होगी शामिल

सीएम के लिए खरीदी गई नई इलेक्ट्रिक कार में जेड प्लस सिक्योरिटी प्राप्त वीआईपी के लिए तय प्रोटोकॉल के हिसाब से बदलाव किए जाएंगे। इलेक्ट्रिक कार में सेफ्टी मॉडिफिकेशन कराए जा रहे हैं। सीएम हाउस में कार की चार्जिंग के लिए पॉइंट बनाया जाएगा।

सीएम की नई इलेक्ट्रिक कार चलाने वाले ड्राइवर्स भी ट्रेंड किए जा रहे हैं। सेफ्टी प्रोटोकॉल के हिसाब से मॉडिफिकेशन और ड्राइवर्स की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद दो-तीन दिनों में सीएम इसी इलेक्ट्रिक कार से सफर करते नजर आएंगे।

सीएम के लिए खरीदी गई EV की खासियत

सीएम के लिए महिन्द्रा कंपनी की XEV 9e खरीदी गई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत: ₹21.90 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट ₹30.50 लाख से ₹31.25 लाख तक कीमत है।

रेंज (माइलेज)

  • 59 kWh बैटरी: 542 किमी (ARAI)।
  • 79 kWh बैटरी: 656 किमी (ARAI)- सबसे ज्यादा रेंज।
  • रियल वर्ल्ड रेंज: शहर में AC के साथ 450-550 किमी आसानी से मिल जाती है।

मुख्य खासियतें

  • पावर: 228 bhp (59 kWh) से 282 bhp (79 kWh) तक
  • टॉर्क: 380 Nm
  • 0-100 km/h: सिर्फ 6.8 सेकंड में
  • टॉप स्पीड: 200 km/h
  • चार्जिंग: 20 मिनट में 20% से 80% (180 kW DC फास्ट चार्जर से)
  • बैटरी वारंटी: 8 साल / 1.6 लाख किमी
  • बूट स्पेस: 663 लीटर (बहुत बड़ा)
  • ग्राउंड क्लियरेंस: 207 mm
  • सेफ्टी: 5-स्टार एक्सपेक्टेड, ADAS फीचर्स
  • खास फीचर्स: पैनोरमिक सनरूफ, 360° कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, प्रीमियम साउंड सिस्टम, इंटेलिजेंट ड्राइविंग मोड्स

डिप्टी सीएम ने भी खरीदी इलेक्ट्रिक कार इधर, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने भी एमजी कंपनी की इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल सोमवार को रीवा जनपद पंचायत क्षेत्र के लोही ग्राम स्थित खेम सागर तालाब में जल पूजन के लिए इलेक्ट्रिक कार से ही पहुंचे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours