सारनी। नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेन्द्र भारती द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड 14 में 16 लाख की लागत से आर सी सी रिटर्निंगवाल और 3लाख 11 हजार की लागत से सार्वजनिक मंच,एवं वार्ड क्रमांक 15 एवं 16 में 16-16 लाख की लागत से आर सी सी रिटर्निंगवाल का भूमिपूजन किया गया। नपाध्यक्ष आशा महेन्द्र भारती जी ने संबंधित ठेकेदार को कार्य गुणवत्ता सम्बंधी सख्त हिदायत और टाइमकीपर और इंज़ीनियर को सतत् निगरानी के निर्देश दिए , साथ ही वार्डवासियों से कार्य में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है । इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,नपा नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल,वार्ड पार्षद श्री बेबी मनोज ठाकुर, संगीता दवन्डे,सुनीता महेन्द्र पवाँर,सभापति बबलू वामनकर, अवधेश सिंह, नागेन्द्र निगम,पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र भारती, संदीप झपाटे, विक्की सिंह, दयानंद सिंह, योगेश बर्डे, मनोज ठाकुर सहित दर्जनों वार्डवासी उपस्थित थे।